Tuesday, 14 October 2014

7वीं क्लास की छात्रा का लगातार 5 महीने तक रेप

एक चायवाले की बची के साथ हुई 5 महीने तक रेप .

गोपालगंज
बिहार के गोपालगंज जिले के एक सरकारी स्कूल में सातवीं क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाला चाय दुकानदार चार-पांच महीने से रेप कर रहा था। यह बात सामने तब आई जब स्कूल में लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह रोने लगी। स्वास्थ्य जांच में उसे गर्भवती बताया गया। पुलिस के मुताबिक 11 साल की लड़की से पड़ोसी चाय दुकानदार नरेश मदेसिया पिछले चार-पांच महीने से रेप कर रहा था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

पीड़ित लड़की ने रेप की जानकारी अपनी मां को दी थी, मां ने जब चाय दुकानदार से पूछताछ की तो उसने उलटे छात्रा की मां को मारपीट कर भगा दिया। बताया जाता है कि चाय दुकानदार ने छात्रा की मां के मंदबुद्धि होने का फायदा उठाया। स्कूल में स्वास्थ्य जांच होने के बाद छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने आते ही ग्रामीणों को भी इसकी सूचना मिल गई।

ग्रामीण आरोपी चाय दुकानदार की खोज में उसकी दुकान पर गए, लेकिन भनक लगते ही वह फरार हो गया। गोपालगंज के एसपी अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर गोपालगंज महिला थाने में मामला दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही See More

चुस्त कपड़ो के कारण होते हैं लडकियों का रेप

चुस्त कपड़े  उकसाते हैं अपराधियों को ,लडकियों को रेप के लिए.

कर्नाटक की लिंगायात समुदाय की धर्मगुरु के लड़कियों के भड़काऊ कपड़ों को रेप की बड़ी वजहों का कारण बताने वाले बयान से बवाल मच गया है. यही नहीं, माथे महादेवी ने सरकार से वेश्यावृत्ति को लीगल करने की अपील भी की है, जिससे रेप की घटनाओं पर काबू पाया जा सके.
कर्नाटक में इस धर्मगुरु के लड़कियों के भड़काऊ कपड़े के बयान से हंगामा मच गया है. सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्‍थान इस बयान के विरोध में अपनी आवाज उठा रहे हैं. छात्र भी जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. महादेवी उत्तर कनार्टक के कूडाला संगम में लिंगायत के धार्मिक केंद्र बसावा धर्मपीठ की पीठाध्‍यक्ष हैं.

महादेवी ने उत्तर कर्नाटक के धारवाद में लड़कियों के पहनावे पर कहा, 'लड़कियां जितना भड़काऊ कपड़े पहनेंगी रेप के मामले उतने ही बढ़ते जाएंगे. लड़कियों को पश्चिम के कपड़ों का त्‍याग कर देना चाहिए और ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिससे उनकी संस्‍कृति झलके. आज के युवाओं में सांस्‍कृतिक मूल्‍यों की कमी है.' उन्‍होंने कहा, 'लड़कियों के चुस्‍त कपड़े अपराधियों को रेप करने के लिए उकसाते  See More


Monday, 13 October 2014

हमीरपुर के अस्पताल में जन्मा अद्भुत बच्चा, हर कोई हैरान

हमीरपुर के अस्पताल में जन्मा अद्भुत बच्चा, हर कोई हैरान.

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राजकीय महिला अस्पताल में एक महिला ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया है. नवजात को देखकर परिजन ही नहीं, अस्पताल के कर्मचारी भी हैरान रह गए.
दरअसल, बच्चे का सिर आधा-अधूरा है और उसके कान भी बड़े हैं. इस बच्चे को देखने के लिए रविवार को लोगों का तांता लगा रहा. हमरामऊ कानपुर निवासी सुनील की पत्नी प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार को हमीरपुर के महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी रात उसने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, उसे देखकर अस्पताल के डॉक्टर भी दंग रह गए. परिजन इस बच्चे को लेकर मायूस दिखे, क्योंकि बच्चे का सिर पूरा नहीं बना है और कान बड़े हैं.

एक नर्स ने बताया कि जब यह बच्चा पैदा हुआ, तो एक बार भी रोया नहीं. जच्चा और बच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं. इस अद्भुत बच्चे के बारे में अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरएस यादव का कहना है कि बच्चा स्वस्थ है, मगर उसका सिर अधूरा है. गर्भ में यह बच्चा ठीक से विकसित नहीं हो पाया. इसके सिर का इलाज किया जाएगा See More
note:this is original linkhttp://tinyurl.com/http-addtf-com

Sunday, 12 October 2014

HUDHUD

आज का खबर हुदहुद तूफान के बाद अब भारी बारिश की चेतावनी, बिहार-झारखंड तक असर.

हुदहुद तूफान के बाद तेज बारिश से मुश्किलें बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक बारिश होती रहेगी. छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी बरसात हो रही है. समंदर में लहरें उठने से बंगाल के ईस्ट मिदनापुर में एक नाव पलट गई. हालांकि, किसी नुकसान की खबर नहीं है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हुदहुद के मद्देनजर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से बात कर वहां के हालात की जानकारी ली है.
झारखंड के चाईबासा में हुदहुद तूफान का असर दिखा है. तूफान की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए है वहीं बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से पूरे इलाके में अंधेरा पसरा है. छत्तीसगढ़ के बस्तर में बच्चों के स्कूल बंद किए गए है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है. वाराणसी में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
तूफान से आंध्र और ओडिशा में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. विशाखापत्तनम में सड़क से लेकर एयरपोर्ट तक भारी तबाही मची है. शहर के 70 फीसदी इलाके में बिजली गुल है.

हुदहुद तूफान के बाद तेज बारिश का दौर जारी है. आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हवा की रफ्तार अब धीरे-धीरे कम हो रही है. हवा की रफ्तार अब 70 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है.
आंध्र प्रदेश के चार जिलों- विशाखापट्टनम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम और पूर्वी गोदावरी में तूफान का सबसे ज्यादा असर हुआ है. तूफान की वजह से बिजली सप्लाई और मोबाइल सेवा पर भी असर हुआ है. कई जगह मोबाइल टावरों को भी नुकसान पहुंचा है.

विशाखापट्टनम में तूफान से कई जगहों पर पेड़ गिर गए. सड़कों पर यातायात बाधित है. विशाखापट्टनम एयरपोर्ट को भी भारी नुकसान पहुंचा है. यहां बोर्ड और छत का हिस्सा गिर गया है.

तूफान की वजह से विशाखापत्तन में खेला जाने वाला भारत-वेस्टइंडीज वन-डे रद्द हो गया है. तीसरा वन-डे मैच मंगलवार को होना था.
ओडिशा के 10 जिलों से करीब दो लाख लोगों को तटीय इलाकों से हटाया गया. ओडिशा में रातभर भारी बारिश और तेज आंधी चलती रही. यहां के 10 जिलों से 207286 लोगों को बचाया गया. गोपालपुर में तेज हवाओं ने कोहराम मचाया. तूफान से कई पेड़ उखड़ गए हैं.

राज्य में तूफान की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई. जान माल के नुकसान का अनुमान लगाना मुश्किल है. चक्रवाती तूफान की वजह से कई ट्रेनें रद्द हुईं. रेलवे ने कहा कि आज तीन ट्रेनों की सेवा बहाल हो सकती See More
this is original linkhttp://tinyurl.com/http-dtrtt-com


Saturday, 11 October 2014

आज पीएम ने शुरू की सांसद आदर्श ग्राम योजना, कार्यक्रम में नहीं आया शिवसेना का कोई सांसद

आज पीएम ने शुरू की सांसद आदर्श ग्राम योजना, कार्यक्रम में नहीं आया शिवसेना का कोई सांसद.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की. इस योजना के तहत हर सांसद को एक गांव गोद लेना होगा. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में योजना की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि हर एमपी के नेतृत्व और प्रयत्न से एक साल में 800 गांवों का कायाकल्प होगा.
सांसद आदर्श ग्राम योजना कार्यक्रम में बीजेपी-शिवेसना की दूरी साफ नजर आई. इस कार्यक्रम में शिवसेना का एक भी सांसद नहीं पहुंचा. जबकि कांग्रेस के 3 सांसद कार्यक्रम में शरीक हुए.

मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर इस योजना की शुरुआत की. योजना के तहत हर सांसद एक गांव को गोद लेगा. लेकिन शर्त ये है कि जो सांसद जो भी गांव चुनेंगे वो गांव सांसद या उनकी पत्नी का नहीं होगा. इस योजना का ब्लू प्रिंट ग्रामीण विकास मंत्रालय ने तैयार किया है.

'हुक्म से नहीं, प्रेरणा से कराएं काम'

पीएम ने सांसदों से कहा कि वे वोट, जाति और सभी बंधन से ऊपर उठकर गांव का विकास करें, लेकिन ससुराल या अपना गांव गोद ना लें. मोदी ने कहा कि हुक्म से नहीं, प्रेरणा से काम कराएं. उन्होंने कहा, 'ये रुपए पैसे वाली योजना नहीं है, बल्कि लोगों की भागीदारी की योजना है. इसे इसी सोच के साथ आगे बढ़ाया जाए.'
मोदी ने कहा कि यदि करीब 800 सांसद साल 2019 तक तीन-तीन गांवों का विकास करें तो 2500 गांवों का विकास हो जाएगा. उन्होंने कहा, 'मैं भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक गांव का चयन करूंगा. दिशानिर्देश मिले हैं, इस पर विचार करेंगे और फैसला लेंगे. मुझे भी एक गांव गोद लेना है. वाराणसी के लोगों से बात करूंगा, गांव जाऊंगा, उसके बाद तय करुंगा कि कौन सा गांव गोद लेना है.' नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार 14 अक्टूबर को वाराणसी जा रहे हैं.
पीएम ने कहा कि देश के विकास का मॉडल आपूर्ति से संचालित है. हम इसे बदलकर मांग से संचालित बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'आइए, ऐसा माहौल बनाएं जहां हर किसी को अपने गांव पर गर्व see more
note:this is orinal posthttp://tinyurl.com/qynuths


हरियाणा में किसी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत, सट्टा बाजार का दावा

हरियाणा में किसी पार्टी को नहीं मिलेगा बहुमत, सट्टा बाजार का दावा.

हरियाना  विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं. यह मानना है वहां के सट्टा बाजार का. सट्टा बाजार के सूत्रों से अंग्रेजी अखबार 'इकोनॉमिक टाइम्स' को मिली खबर के अनुसार बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे.
सट्टा बाजार के अनुसार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के एक बयान से वोटरों के मिजाज पर फर्क पड़ा है. चौटाला ने कहा था कि वह जेल में रहकर भी मुख्यमंत्री का दायित्व निभाएंगे. इस बयान के बाद गैर जाट वोटर, खासकर पढ़े-लिखे लोग, उनकी पार्टी के खिलाफ हो गए हैं.
सटोरियों का कहना है कि कोई भी अकेली पार्टी वहां बहुमत हासिल करती नहीं दिखती है. हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के ही आसार हैं. उनके अनुसार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी और उसके पास 28 से 32 सीटें होंगी. हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के पास 25 के करीब सीटें होंगी. चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल बड़ी मुश्किल से 25 सीटें ला पाएगी.
सटोरियों का कहना है कि हाल के महीनों में कांग्रेस ने अपनी स्थिति सुधारी है. नरेंद्र मोदी की रैलियों से कांग्रेस की संभावनाओं पर फर्क पड़ा है लेकिन वह 5 से 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं है.
सटोरियों ने कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई की जीत का भी दावा किया है. लेकिन यह भी कहा है कि उनकी पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस को छह से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी.
दावा किया जा रहा है कि उचाना सीट पर सबसे दिलचस्प मुकाबला होगा जहां चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला खड़े हैं. उनके खिलाफ चौधरी बीरेन्दर सिंह की पत्नी प्रेमलता खड़ी हैं. प्रेमलता में काफी क्षमता है. हाल ही में बीरेन्दर सिंह ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा  See More
note:this is original link herehttp://tinyurl.com/http-gdfg-com